पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘सुनने में आ रहा है कि…’

पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘सुनने में आ रहा है कि…’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई. इस पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुनने में आ रहा है कि पश्चिम बंगाल में जम के SIR के ख़िलाफ़ वोट पड़ रहा है. मोदी जी का SIR उनके ही ख़िलाफ़ जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में पहले फेज में गुरुवार (23 अप्रैल) को औसतन 92.88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. जिन 16 जिलों की 152 सीटों के लिए वोटिंग हुई, उन जिलों में उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जबकि दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धवान और बीरभूम शामिल हैं.

बंगाल में पहले फेज में किस जिले में कितना मतदान?

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 94.65 फीसदी वोटिंग हुई. झाड़ग्राम में 92.26 फीसदी मतदान हुआ. वहीं कलिम्पोंग जिले में 83.07 फीसदी वोटिंग हुई. इसके साथ ही मालदा में 94.46 फीसदी, मुर्शिदाबाद में 93.61 फीसदी, पश्चिम बर्धवान में 90.33 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.18 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. अलीपुरद्वार में 92.71 फीसदी, बांकुड़ा में 92.15 फीसदी वोटिंग हुई.

Leave a Reply