• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बिहार में कोरोना संकट पर आज CM नीतीश कुमार की हाई लेवल बैठक, कुछ बड़े फैसलों की उम्‍मीद

  • April 16, 2021
बिहार में कोरोना संकट पर आज CM नीतीश कुमार की हाई लेवल बैठक, कुछ बड़े फैसलों की उम्‍मीद
CM Nitish Kumar
  • Lockdown Again बिहार में राज्यपाल की अध्यक्षता में कोरोनावायरस संक्रमण के संकट पर सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

पटना । बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। चाहे रोज मिल रहे नए मामले हों या कुल सक्रिय मरीज या फिर मौत के आंकड़े, सभी हर दिन नया रिकार्ड बनाते दिख रहे हैा ऐसे में अगर हम अभी भी नहीं चेते तो हालात भयावह हो जाएंगे। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हाई-लेवल बैठक में स्थिति की समीक्षा करने जा रहे हैं। इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार बैठक में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर भी काेई निर्णय पर पहुंच सकती है। इन फैसलों को सरकार शनिवार को सर्वदलीय बैठक में रखकर सभी राजनीतिक दलों की राय जानेगी, फिर विमर्श के बाद फैसले पर अंतिम मुहर लगाएगी।

विदित हो कि बिहार में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। सर्वाधिक 6133 नए मामले मिले तो सर्वाधिक 27 मौतें भी हुईं। इसके साथ बिहार में अब संक्रमण के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 29078 हो गए हैं। चिंता की बात संक्रमण दर का 6 के ऊपर जाने के साथ रिकवरी दर का घट जाना है।

कोरोनावायरस संक्रमण के हालात की होगी समीक्षा

बिहार में कोरोनावायरस के संकट से निबटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार शनिवार को बुलाई गई राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक के एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के हालात, अस्पतालों में बेडों की संख्या, ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं इलाज की व्यवस्था की आदि की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सायं 4:30 बजे होने वाली इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पाडेय सहित सभी संबंधित विभागों के मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में फैसले लिए जा सकते हैं बड़े व कड़े फैसले

माना जा रहा है कि बैठक में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। गुरुवार को लॉकडाउन लागू करने को लेकर मीडिया के सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार जरूरत पड़ने पर कोई भी बड़ा फैसला लेगी। मुख्‍यमंत्री के उस बयान और कोरोनासंक्रमण के वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसे बड़े व कड़े फैसले की संभावना बनी हुई है। ये फैसले लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ पंचायत चुनाव को टालने या सुरक्षित तरीके से कराने तक हो सकते हैं।

सर्वदलीय बैठक में विचार के बाद होगा अंतिम निर्णय

शनिवार को होने वाली सर्वदलीय बेठक के पहले सरकार अपनी राय तय कर लेगी। आज की बेठक में जो भी तय होगा, उसपर राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विचार किया जाएगा। वैसे इस मामले में सत्‍ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं की राय भी समाने आने लगी है। कांग्रेस ने कहा है कि पिछली बार जितने मामले मिलने पर लॉकडाउन लगाया गया था, इस बार उससे अधिक मामले मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता प्रमरंजन पटेल ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सबों के विचार जानने के बाद सरकार ठोस फैसला ले सकती है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से नीरज कुमार ने भी कहा है कि जनहित में बेहतर क्‍या हो सकता है, इसकी समीक्षा के बाद सरकार फैसला लेगी।

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021