• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, सीएम केजरीवाल ने मांगी केंद्र सरकार से मदद

  • April 17, 2021
दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, सीएम केजरीवाल ने मांगी केंद्र सरकार से मदद
  • सीएम ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग पर नजर रखें। केंद्र सरकार से आक्सीजन बेड और कोरोना को लेकर दवाइयां तुरंत मांगी हैं। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 3600 बेड का इंतजाम किया जा रहा है।

नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बेकाबू होते रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से आईसीयू बेड कम होते जा रहे हैं। आक्सीजन बेड भी कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार से आक्सीजन, बेड और कोरोना को लेकर दवाइयां तुरंत मांगी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान हमें केंद्र सरकार से हमेशा मदद मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी केंद्र सरकार हमें पूरी मदद देगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 3600 बेड का इंतजाम किया जा रहा है। चार दिन के अंदर 6 हजार बेड जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार के दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। उनसे बेड मांगे हैं। आज अफसरों की बैठक में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी दवाईयों की कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले 

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 24 फीसद से ज्यादा हो गई है। स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। ऑक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।

सीएम ने दिए कड़े फैसले लेने के संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कुछ दिनों तक स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो हम आपके जीवन को बचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘DMK जैसी पार्टियां अब…’

इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘DMK जैसी पार्टियां अब…’

  • June 8, 2026
TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

  • June 8, 2026
इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, हमले के बाद ईरान पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, हमले के बाद ईरान पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें

  • June 8, 2026
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज: एग्जाम सेंटर पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर जाएं अभ्यर्थी, कलावा-मंगलसूत्र पर रोक नहीं

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज: एग्जाम सेंटर पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर जाएं अभ्यर्थी, कलावा-मंगलसूत्र पर रोक नहीं

  • June 8, 2026
खान सर बनाम अंजना ओम कश्यप: मानहानि विवाद पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

खान सर बनाम अंजना ओम कश्यप: मानहानि विवाद पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

  • June 8, 2026
कमलेश बिंद एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

कमलेश बिंद एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

  • June 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘DMK जैसी पार्टियां अब…’ June 8, 2026
  • TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा June 8, 2026
  • राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज: अखिलेश के आरोपों से मचा बवाल, चंपत राय ने दी सफाई June 8, 2026
  • राम मंदिर का दरवाजा किधर है…? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल June 8, 2026
  • ‘तुरंत चमत्कार की उम्मीद न करें’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले पूर्व भारतीय कप्तान June 8, 2026
  • इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, हमले के बाद ईरान पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें June 8, 2026
  • यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज: एग्जाम सेंटर पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर जाएं अभ्यर्थी, कलावा-मंगलसूत्र पर रोक नहीं June 8, 2026
  • खान सर बनाम अंजना ओम कश्यप: मानहानि विवाद पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग June 8, 2026
  • INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा; राहुल, ममता और अखिलेश समेत कई दिग्गज होंगे शामिल June 8, 2026
  • कमलेश बिंद एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग June 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021