राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं और मेरी पार्टी…’

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं और मेरी पार्टी…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया है जिस पर राजनीति शुरू हो गई है. एनडीए के नेता उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा है कि मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बयान की कड़ी निंदा करती है.

अपने एक्स पोस्ट में चिराग पासवान ने लिखा है, “कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है. हमारे प्रधानमंत्री देश की 140 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहें है, ऐसे में जब ऐसी भाषाएं नेतृत्वकर्ता के लिए कही जाती है तो उसका प्रभाव देश की आबादी पर भी पड़ता जो कतई उचित नहीं है.”

उन्होंने आगे लिखा, “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और संवैधानिक पदों के प्रति सम्मान बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है. मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बयान की कड़ी निंदा करती है.”

Leave a Reply