‘गद्दार’ वाले बयान पर इमरान मसूद के तीखे बोले, पूछा- इन लोगों ने राहुल गांधी को कुछ कहने में…?

‘गद्दार’ वाले बयान पर इमरान मसूद के तीखे बोले, पूछा- इन लोगों ने राहुल गांधी को कुछ कहने में…?

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का बचाव किया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा था.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी के बयान ‘आपका प्रधानमंत्री, आपका गृह मंत्री गद्दार है’ पर कहा, ‘वह लोग उन्हें क्या क्या नहीं कहते? वह लोग क्या कमी करते हैं बोलने में? राहुल गांधी जो बोल रहे हैं, वह तो देश के लिए बोल रहे हैं.’

नितिन नवीन के बयान पर भी बोले इमरान मसूद

इसके साथ ही मसूद ने राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रतिक्रिया को लेकर कहा, ‘लूटे हुए वोटों की क्या इज़्ज़त होगी? आप तो लूट के वोट से बैठे हो. यह लोकतंत्र है? लोकतंत्र में हमें बात कहने का भी अधिकार नहीं है. राहुल गांधी से तो आप डरते हैं, उन्होंने तो सब कुछ साफ कर दिया. कोई और बोल दे तो आप उसका अभी इलाज कर देते लेकिन राहुल गांधी से तो डर लगता है न.’

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘यह सभी दलों को तोड़ेंगे. इन्हें सभी दलों को खत्म करना है. राहुल गांधी पर इनका बस नहीं चलता, इतनी ही तो बात है. यह ईडी सीबीआई लगाकर सभी का इलाज रहे हैं.’

Leave a Reply