चीन की ‘खूबसूरत गवर्नर’ को 58 कर्मचारियों के साथ यौन संबंधों के आरोप में 13 साल की सजा

चीन की ‘खूबसूरत गवर्नर’ को 58 कर्मचारियों के साथ यौन संबंधों के आरोप में 13 साल की सजा
China beautiful governor झोंग यांग

न्यूज डेस्क: चीन की एक महिला गवर्नर, झोंग यांग, को भ्रष्टाचार और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोपों में 13 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में झोंग पर 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन (करीब 1 करोड़ रुपये) की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। झोंग ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों को ओवरटाइम और व्यावसायिक यात्राओं के बहाने बुलाया और उनसे संबंध बनाए।

कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ी रही हैं झोंग
झोंग यांग, जो गुइझोउ प्रांत में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की गवर्नर और उप सचिव रह चुकी हैं, 22 साल की उम्र में पार्टी में शामिल हुईं थीं। उन्हें ‘सुंदर गवर्नर’ के उपनाम से भी जाना जाता है। उन्होंने पार्टी में ऊंचे पदों तक पहुंच बनाई और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की डिप्टी भी रहीं।

58 पुरुषों के साथ यौन संबंध
52 वर्षीय झोंग पर आरोप है कि उन्होंने 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाए। कुछ कर्मचारियों ने नौकरी में लाभ पाने के लिए उनके साथ संबंध बनाए, जबकि अन्य को नौकरी से निकाले जाने के डर से ऐसा करना पड़ा। झोंग अक्सर ओवरटाइम और व्यावसायिक यात्राओं के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताती थीं।

किसानों और जरूरतमंदों के लिए काम कर चुकीं
झोंग एक समय में किसानों की मदद करने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने एक फल और कृषि संघ की शुरुआत की थी और अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए दान किया था। यह पहल उन्हें एक समय में प्रसिद्धि दिला चुकी थी।

डॉक्यूमेंट्री में खुलासे
2023 में गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री में झोंग के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों का खुलासा हुआ। इसमें बताया गया कि उन्होंने कई बार अपने पद का दुरुपयोग किया और सरकारी निवेश के बहाने अपने पसंदीदा व्यवसायों को बड़े अनुबंध दिलवाए। एक व्यवसायी के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के कारण उन्होंने उसे हाई-टेक औद्योगिक एस्टेट में जमीन भी दिलाई।

व्यक्तिगत संबंधों को देती थीं प्राथमिकता
डॉक्यूमेंट्री में एक व्यवसायी ने खुलासा किया कि झोंग सिर्फ उन्हीं कंपनियों को प्राथमिकता देती थीं, जिनसे उनके व्यक्तिगत संबंध होते थे। जिन कंपनियों के मालिकों से उनका कोई निजी संबंध नहीं था, उन्हें नजरअंदाज किया जाता था।

गिरफ्तारी और सजा
झोंग को अप्रैल 2023 में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें पद से हटा दिया गया और कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पद से भी हटा दिया गया। अदालत ने उन्हें 13 साल की जेल और लगभग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *