सीनियर सिटीजंस वैल्फेयर सोसाईटी में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. एल. अरोड़ा।
सहारनपुर। सीनियर सिटीजंस वैल्फेयर सोसाईटी जिला इकाई द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। नवीन नगर स्थित एक विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में संस्थापक के.एल. अरोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर सी.पी. छाबड़ा, आर.सी. शर्मा, बलराम अहलूवालिया एवं जी.एल. जसूजा का भी स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए के.एल. अरोड़ा ने कहा कि सोसाईटी को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता मिलना सभी सदस्यों के लिए गर्व की बात है। बलराम अहलूवालिया ने ऑनलाइन स्वगणना की जानकारी दी, जबकि रमेश शर्मा ने कहा कि श्री अरोड़ा के नेतृत्व में सोसाईटी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम को जी.एल. जसूजा, टी.एस. चन्नी, नागेन्द्र जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी, एस.पी. सिंह, अमृत अरोड़ा, विजय अरोड़ा, डॉ. मोहनलाल, सुरेन्द्र लूथरा, सुधीर चौहान, के.एल. दावड़ा, रविन्द्र सिंह, वीरेन्द्र कुमार, नवीन तेहरी, प्रवेश लूथरा, मनजीत काला, जवाहरलाल धवन, रामकुमार शर्मा, जुगल किशोर मोंगा, मूलचन्द आनंद, किरण अरोड़ा, सरोज गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल अरोड़ा ने तथा संचालन सचिव हरपाल सिंह ने किया।
