अस्वस्थ होने के उपरांत भी निजीकरण के विरोध में वाल्मीकि समाज के धरने में पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा

अस्वस्थ होने के उपरांत भी निजीकरण के विरोध में वाल्मीकि समाज के धरने में पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा
  • सहारनपुर में अस्वस्थता के बावजूद धरने में शिरकत करते सपा नेता टिंकू अरोड़ा।

सहारनपुर। सफाई व्यवस्था का निजीकरण इस संबंध में नगर निगम में पिछले चार-पांच दिनों से चल रहे धरने में वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा साथियों के साथ पहुंचे टिंकू अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग परेशान है।

अब सहारनपुर नगर में वाल्मीकि समाज के युवाओं की भर्ती को छीनकर निजी हाथों में दिया जा रहा है और एक बड़ी बंदरबांट करके निगम राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। 38 करोड़ रूपया महंगा ठेका करके निगम को सीधी राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है, जबकि हम 15 करोड़ से 18 करोड़ रुपए में के खर्च को भराकर युवाओं की भर्ती करके सफाई व्यवस्था को और सुचारू कर सकते हैं, लेकिन बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों की कंपनियों को निजीकरण करके गरीब और मजदूर के पेट पर लात मारी जा रही है जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करने दिया जाएगा।

हम वाल्मीकि समाज के सभी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई में शामिल रहेंगे। अपने नगर के वाल्मीकि समाज के युवाओं का हक किसी बाहरी कंपनी को नहीं लेने देंगे। इस मौके पर शुभम वर्मा, जोगिंदर सिंह, लक्की जाटव, रवि यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply