टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
  • सहारनपुर में टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर के वार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए, जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर प्रवीण सूरी, महासचिव पद पर अंकित गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर हरीश भटेजा, निर्वाचित घोषित किये गये।

आयकर भवन,कोर्ट रोड पर चुनाव अधिकारी विनय अग्रवाल एवं आर एस माथुर की देखरेख में सम्पन्न हुये चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण सूरी, महासचिव पद पर अंकित गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर हरीश भटेजा, उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं देवेंद्र वाधवा, सचिव उमंग जैन एवं ललित प्रजापति  को निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संरक्षक राकेश जैन एवं ज्ञानपाल गुप्ता द्वारा दोनों चुनाव अधिकारियों को निर्विरोध चुनाव संपन्न करने के लिए आभार जताया। संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान है। संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, एच के अरोड़ा एवं प्रियांक भारद्वाज द्वारा नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सूरी द्वारा कहा गया अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे। नव निर्वाचित महासचिव अंकित गर्ग द्वारा कहा गया समय-समय पर लीगल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी दीपक जैन द्वारा कहा गया नहीं कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ता एवं व्यापारियों को आ रही समस्याओं का अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा। सभा में अनिल गुप्ता, दीपक जैन, संजय धीमान, आशीष गुप्ता, अर्पित, अनिल शर्मा, रविंद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, जावेद रशीद, मनोज जैन, संजीव जैन, सुशील कुमार, नदीम, रवि प्रकाश शर्मा, रितिषेक, जितेंद्र अंशुल, भारद्वाज, पुष्कर, अनिल मिश्रा आदि सदस्यों उपस्थित रहे।

Leave a Reply