गौरक्षक सोना पण्डित पर हमले व ऑनलाइन धमकी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

गौरक्षक सोना पण्डित पर हमले व ऑनलाइन धमकी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
  • सहारनपुर में धमकी देने वालों का पुतला फूंकने हिंदू संगठनों के पदाधिकारी।

सहारनपुर। वंदे मातरम मिशन चिंगारी के संयोजक विजयकान्त चैहान ने रुद्र गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पण्डित पर हुए कथित जानलेवा हमले और सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

छुटमलपुर स्थित मन्कामहेश्वर मन्दिर में प्रेसवार्ता करते हुए विजयकांत चैहान ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व कार से टक्कर मारकर सोना पण्डित को गंभीर रूप से घायल किया गया था, लेकिन अब तक न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।  विजयकान्त चैहान ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो छुटमलपुर ज्योति किरण चैक पर बड़ा आंदोलन और हिन्दू महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने सोना पण्डित व उनके परिवार की सुरक्षा की भी मांग की। प्रेस वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने छुटमलपुर गांधी चैक पर गौतस्करों का पुतला फूंककर सांकेतिक प्रदर्शन किया और गौहत्या के विरोध में नारेबाजी की।

इस दौरान राजन पण्डित, शुभम सैनी, रविन्द्र कोरी, कुलदीप सैनी, आशीष सैनी, शुभम निषाद, राजीव कोरी, नमन कोरी, प्रशांत, गौरव, मोहित, शिवा, पारस कोरी, संदीप, रितिक टाक, सत्यम कोरी, शगुन चैधरी, अंकित कुमार, प्रिंस मित्तल, दीपक धीमान, अश्वनी सैनी, अरुण कुमार और कार्तिक राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply