• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या का दौरा आज, सवा चार घंटे में परखेंगे रामनगरी का विकास कार्य

  • July 25, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या का दौरा आज, सवा चार घंटे में परखेंगे रामनगरी का विकास कार्य
  • CM Yogi Adityanath in Ayodhya सीएम योगी आदित्यनाथ के रामनगरी अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ ही साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लडऩे की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को अयोध्या का दौरा है। शुक्रवार से अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में प्रवास कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में अयोध्या आएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ ही साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही उनका यहां के मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा है। इसको मुख्यमंत्री ने गोद भी लिया है। मसौधा सीएचसी का भी निरीक्षण कर वह व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। अयोध्या में इसके साथ ही वह रामलला व बजरंगबली का भी दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का आज अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करने का कार्यक्रम है। रामनगरी में वह विकास की परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां के दर्शन नगर अस्पताल में हाल ही लगे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में 12:20 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पांच मिनट बाद ही यहां से निकलने के बाद 12:35 से 12:50 तक राजॢष दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में पहुंचेंगे। यहां पर उनका 1:25 बजे तक निरीक्षण का कार्यक्रम है। यहां पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे। यहां पर निरीक्षण के बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। मेडिकल कॉलेज में ही उनका मीडिया से वार्ता का कार्यक्रम है। इसके बाद दो बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। यहां के बाद रामजन्म भूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह यहां पर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

उनका 2:45 बजे मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। अस्वस्थ चल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम दास छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3:10 पर पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ अयोध्या के जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम 4:35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने रामनगर आकर यहां की सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि अब वह अपने इस दौरे में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की यहां पर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी कारण उन्होंने अभी तक प्रदेश में स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। वह रविवार को अयोध्या दौरे के बाद लखनऊ वापसी करेंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  • September 26, 2026
बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज

बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज

  • September 26, 2026
सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • September 26, 2026
कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

  • September 26, 2026
रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण

रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण

  • September 26, 2026
राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

  • September 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए September 26, 2026
  • बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज September 26, 2026
  • सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम September 26, 2026
  • कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत September 26, 2026
  • रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण September 26, 2026
  • राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष September 26, 2026
  • आगे निकलने की होड़ बनी काल, भूसे में दबकर दो की मौत September 26, 2026
  • ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021