चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वणक्कम कहने के लिए तैयार चेन्नई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वणक्कम कहने के लिए तैयार चेन्नई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लपुरम में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होने जा रही है। इसके सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पूरे शहर की किलेबंदी की गई है। शहर की सजावट में लाल रंग का जमकर इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह यह है कि चीन का राष्ट्रीय ध्वज लाल रंग है।

शहर के पास तटरक्षक जहाज ने लंगर डाल दिया है। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से आए 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दर्जनों अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। शहर में 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसके जरिये सड़कों और अन्य रास्तों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। सादे कपड़ों में पुलिस के जवान निगरानी कर रहे हैं। एसपीजी और बम निरोधक दस्ते के जवान भी स्मारक सहित विभिन्न इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। दो दर्जन के करीब खोजी श्वान तैनात किए गए हैं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे