लखनऊ अग्निकांड पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख, बोलीं- ये दिल तोड़ने वाली घटना

लखनऊ अग्निकांड पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख, बोलीं- ये दिल तोड़ने वाली घटना

राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

उन्होंने कहा, “लखनऊ में आज दोपहर एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए, बेहद दुखद और हृदय विदारक है. इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न केवल लोगों की जान लेती हैं, बल्कि अनेक परिवारों की उम्मीदों को भी तोड़ देती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए सभी को मिलकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. केवल आरोप-प्रत्यारोप करने से समस्या का समाधान नहीं होगा.”

Leave a Reply