किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं पर किया विचार मंथन

किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं पर किया विचार मंथन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यलय पर प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत से जुड़े किसान।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों ने आयोजित महापंचायत में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्शर किया। बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। भाकियू टिकैत से जुड़े किसान आज जिला मुख्यालय पर एक हुए तथा अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया।

मासिक पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने बताया कि आज कलेक्टेऊट परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मासिक पचांयत का आयोजन किया गया है जिसमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने विचार रखे गये। मासिक पचांयत के दौरान सहारनपुर के जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर में सहकारी गन्ना समितियों के निर्वाचन में ग्रामों से भागीदारी करने वाले सामान्य निकाय प्रतिनिधित्व प्रबंध कमेटी निर्वाचन में गलत तरीके अनुमान व राजनैतिक दवाव में दाखिल नामांकन जानबुझ कर खारिज किये गये हैं।

आरोप लगाया कि प्रतिनिधि को बिना कारण बताये व जानकारी दिये निर्वाचन अधिकारियों द्वारा लोकतन्त्र की हत्या की गई है।  ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सहारनपुर गन्ना समिति लि. सहारनपुर में निर्वाचन क्षेत्र 1 में प्रबंध कमेटी सदस्य निर्वाचन में निरस्त किये गये नामांकन पत्रों की जांच कराकर ठीक कराये जाये। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव विनय कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश स्मवाी समेत कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।


विडियों समाचार