भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक को सम्बोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
भाकियू रक्षक के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बा नागल के ब्लाक चैराहा स्थित भाकियू रक्षक के कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए जहां से वे एसबीआई की शाखा में पहुंचे जहां उन्होंने शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ चैरसिया को सौंपे चार सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि किसानों के कृषि कार्ड पर दी जाने वाली धनराशि को ब्याज मुक्त किया जाए तथा किसानों का कृषि कार्ड तीस हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से बनाया जाए और जिला स्तर पर होने वाली बैंक संगोष्ठी में उनके संगठन के किसी भी पदाधिकारी को सम्मिलित किया जाए ताकि वह क्षेत्र के किसानों की समस्याएं बैंक तक पहुंचा सके। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी शाखा प्रबंधक को अवगत कराया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए अनुज कश्यप को चिकित्सा प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कासिम अली को व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों पदाधिकारी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में भाकियू रक्षक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
