• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

BKU : महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन से नरेश व राकेश टिकैत की छुट्टी, राजेश सिंह चौहान नए अध्यक्ष

  • May 15, 2022
BKU : महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन से नरेश व राकेश टिकैत की छुट्टी, राजेश सिंह चौहान नए अध्यक्ष
  • Bhartiya Kisan Union भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नए अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि राकेश टिकैत तथा नरेश टिकैत राजनीति से प्रेरित हैं। हम किसी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ेंगे। हम महेन्द्र सिंह टिकैत के मार्ग पर चलने वाले हैं।

लखनऊ। किसानों के बड़े नेता स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर रविवार को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उनके परिवार को बड़ा झटका मिला है। में बड़ा फेरबदल हुआ है। लखनऊ के गन्ना संस्थान सभागार में आज की कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।

कार्यकारिणी की बैठक में राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके भाई नरेश टिकैत को भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन में अब बड़ा बवाल के साथ बगावत भी शुरू हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई बड़े किसान नेताओं ने टिकैत भाइयों का विरोध किया था। नरेश टिकैत के स्थान पर फतेहपुर के राजेश सिंह चौहान का नया अध्यक्ष चुना गया है। स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती 15 मई को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की महत्वपूर्ण बैठक में महेन्द्र सिंह टिकैत के बेटों को पार्टी में बड़ा झटका लगा है। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह टिकैत को पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने आज राजेश सिंह चौहान को नया अध्यक्ष चुना है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नए अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि राकेश टिकैत तथा नरेश टिकैत राजनीति से प्रेरित हैं। हम किसी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ेंगे। हम महेन्द्र सिंह टिकैत के मार्ग पर चलने वाले है, हम अपने सिद्धांतों को विपरीत नहीं जाएंगे।

राजेश सिंह चौहान ने कहा कि मैंने दोनों भाइयों को किसी भी राजनीतिक दलों से जुडऩे का विरोध किया था। हमने कहा था हम अराजनैतिक लोग हैं। हमारा काम किसान समस्याओं पर लडऩा है। इस दौरान दोनों भाइयों ने हमसे किसी दल से जुडऩे के लिए कई बार कहा, लेकिन हम नहीं जुड़े। हम भी किसान आंदोलन में बराबर के हिस्सेदार रहे। मैंने राकेश तथा नरेश टिकैत के साथ हमेशा लड़ाई लड़ी है। अब भी सरकार नहीं सुनेगी तो हम किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। हम तो स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत को मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

राजेश सिंह चौहान ने कहा कि हम अब नए सिरे से संगठन को तैयार करेंगे। देश के किसान नेता राकेश तथा नरेश टिकैत के हर कदम से बेहद नाराज हैं। हमने तो हर मंच पर किसानों की समस्याओं को उठाने का संकल्प लिया है। किसानों के हित की बात करने की जगह नरेश टिकैत तथा राकेश टिकैत कुछ चाटुकारों के बीच फंसे हैं। लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में राकेश तथा नरेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई से पार्टी में दो फाड़ तय हो गया है। इसी दौरान भाकियू (अराजनैतिक) ने नरेश टिकैट को अध्यक्ष पद से हटाया।

 

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
CJI सूर्यकांत से केरल कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, BJP का तीखा पलटवार

CJI सूर्यकांत से केरल कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, BJP का तीखा पलटवार

  • October 12, 2026
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- ‘देशभर में…’

CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- ‘देशभर में…’

  • October 12, 2026
‘राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

‘राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • October 12, 2026
“राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा

“राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा

  • October 12, 2026
गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, ‘अब हर शहर बनेगा जंतर-मंतर’

गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, ‘अब हर शहर बनेगा जंतर-मंतर’

  • October 12, 2026
‘अब केवल टैंक आना बाकी…’, जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

‘अब केवल टैंक आना बाकी…’, जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

  • October 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJI सूर्यकांत से केरल कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, BJP का तीखा पलटवार October 12, 2026
  • CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- ‘देशभर में…’ October 12, 2026
  • ‘राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं’, कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस October 12, 2026
  • “राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा October 12, 2026
  • सहारनपुर में आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपये मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 12, 2026
  • एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, 22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां October 12, 2026
  • 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: अजीत सिंह राणा October 12, 2026
  • एमएलसी चुनाव के प्रशिक्षण से 17 मतदानकर्मी रहे नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश October 12, 2026
  • भरत मिलाप लीला के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर October 12, 2026
  • जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग October 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021