भाकियू रक्षक ने की नागल फ्लाईओवर बनाने व गन्ना भुगतान कराने कील मांग

भाकियू रक्षक ने की नागल फ्लाईओवर बनाने व गन्ना भुगतान कराने कील मांग
सहारनपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते भााकियू रक्षक से जुड़े किसान।
  • जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर की समस्याओं के समाधान की मांग

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ओहलाना के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में नागल फ्लाईओवर निर्माण, किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा चमारीखेड़ा व गणेशपुर टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

किसान नेताओं ने कहा कि नागल रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ते यातायात और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण आवश्यक है। साथ ही बजाज शुगर मिल पर किसानों का लंबित गन्ना भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने खेती की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कम दूरी में दो टोल प्लाजा होने से किसानों, व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसलिए चमारीखेड़ा या गणेशपुर में से एक टोल प्लाजा बंद किया जाए अथवा चमारीखेड़ा टोल की दरें पूर्ववत घ्30-40 की जाएं। किसानों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत देने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने वालों में सूबेसिंह मलिक, सुनील ठाकुर, राहुल चौधरी, जीतेन्द्र चौधरी, शीशपाल सैनी, जितेंद्र सैनी, गजेंद्र नौसरान, तालिब प्रधान, शाहनवाज, सलीम, वसीम, अभिलाष चौधरी, उज्जवल चौधरी, शाबान, मोहसिन अली, राशिद प्रधान सहित सैंकड़ों किसान शामिल रहे।

Leave a Reply