भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को कोर्ट से मिली जमानत

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को कोर्ट से मिली जमानत
  • सहारनपुर में अदालत में पेशी के लिए जाते भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के टिकैत के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज 14 साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट को रिकॉल कराने के लिए सहारनपुर की अदालत में पेश हुए जहां सुनवाई के दौरान उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। अदालत ने जो आदेश दिया है उसका पालन कर रहे हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम ऐसा कोई काम नहीं करते जिस पर अंगुली उठे।

उन्होंने कहा कि हम कानून का पूरा सम्मान करते हैं। पुलिस ने कभी इस मामले की जानकारी नहीं दी थी। अदालत का फैसला मान्य होगा। वहीं नरेश टिकैत ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं को जमानत मिलने की जानकारी दी। जमानत मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आज सुबह से महानगर में भाकियू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था और दोपहर तक महानगर में जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान विकास शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी, अशोक चौधरी, प्रदीप ठाकुर, बृजपाल संजय कुमार राणा, मुकेश राणा आदि किसानों के लिए खाना बनाने में जुटे रहे। पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ प्रमुख पदाधिकारी भी पहुंचे।

इसके साथ ही भाकियू के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सहानपुर और मुजफ्फरनगर के भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, नीरज पहलवान, ओमपाल सिंह मलिक, कमल मित्तल, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य, प्रताप प्रधान, अमीर सिंह, राहुल अहलावत, देव अहलावत, संजीव पंवार, विकास चौधरी, जोगिन्द्र पहलवान, संजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, मान सिंह मलिक, बिजेन्द्र बालियान, सतेन्द्र चौहान सहित हजारों किसान शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे