भाजपा के रिकार्ड तोड़ विकास कार्य देख विपक्षी दलों में बौखलाहट: बृजेश सिंह

भाजपा के रिकार्ड तोड़ विकास कार्य देख विपक्षी दलों में बौखलाहट: बृजेश सिंह
  • नगर के कृष्णा पैलेस में आयोजित हुए भाजपा नगर मंडल के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। भाजपा के रिकार्ड तोड़ विकास कार्य देख विपक्षी दलों में बौखलाहट है।

देवबंद:  विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि लोगों का विश्वास भाजपा की और बढ़ गया है। बिहार विधानसभा समेत हाल में संपन्न हुए उपचुनाव इसका उदाहरण है तथा इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी जनसमर्थन मिला। अब विधान परिषद स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बहुमत से जीतेंगे। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह, शिवराज सिंह रोड, जिला उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा एड. ने सयुंक्त रूप से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. प्रदीप वर्मा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, ईश्वर गोयल, राजकिशोर गुप्ता, दीपकराज सिंघल, नरेश त्यागी, शिवकुमार सैनी, आदेश कुमार, अजय मित्तल, रेनू जोशी, राकेश शर्मा, कुलदीप प्रधान, नितिन गुप्ता, डा. कांता त्यागी, मंजू शर्मा, विनय कुच्छल, अरुण गुप्ता, अभिषेक त्यागी, अर्जुन सिंघल, राहुल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे