भाजपा कार्यकर्तां ने नगर आगमन पर कलश यात्रा का किया स्वागत
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रूप में पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर धाम, वाराणसी से पावन मिट्टी लेकर निकली कलश रथ यात्रा शनिवार प्रातः लगभग 11 बजे हसनपुर चैक, सहारनपुर पहुंची। सहारनपुर आगमन पर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कलश यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वाराणसी से इस पावन यात्रा के साथ भाजपा महानगर महामंत्री ललित कटारिया अपने सहयोगियों सहित सहारनपुर पहुंचे।स्वागत के उपरांत कलश यात्रा नगर विधानसभा क्षेत्र से होकर देहात विधानसभा के पिंजोरा गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ यात्रा को विश्राम कराया गया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया गया कि जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी से अनेक कलश तैयार किए जाएंगे। इसके पश्चात यह कलश यात्रा भाजपा महानगर के सभी 11 मंडलों में निकाली जाएगी तथा मंडलों एवं गांवों में स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के मंदिरों में इन पावन कलशों की स्थापना की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, सामाजिक एकता और संत रविदास जी के समानता, सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। देहात विधानसभा से योगेश कुमार , जय राम गौतम , अजब सिंह , विश्व दयाल छोटन सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष के. एल. अरोड़ा, राकेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, नीरज ठकराल, रतन सिंह, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला, विजय वर्मा, विजय चैहान, स्वराज सैनी, पार्षद राजू सिंह (ओजपुरा), सुलेख चंद, अनिल गर्ग, वीरेंद्र उपाध्याय, सुनील पवार, अनिल शर्मा, सोपीन पाल, मुकेश गख्खड़, मयंक गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालरा, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा, मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
