shobhit University Gangoh
 

देवबंद में दिन दहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

देवबंद में दिन दहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

देवबंद: भाजपा नेता व मिरगपुर ग्राम प्रधान के बड़े भाई को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार दी, गोली लगने से भाजपा नेता ने दम तौड़ दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी.

देवबंद विधानसभा के गांव मिरगपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार के बड़े भाई व भाजपा नेता यशपाल सिंह को आज मानकी रोड पर अज्ञात हमलावरों के द्वारा गोली मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि यशपाल सिंह देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे, रास्ते में मानकी के पास अज्ञात हमलावरों के द्वारा उन्हें गोली मारी.

फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, देवबन्द पुलिस घटनास्थल पर पहुँच रही है. विस्तृत ब्यौरा प्रतीक्षारत…

Jamia Tibbia