4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों को लेकर आए विभिन्न एग्जिट पोल के आधार पर ‘पोल ऑफ पोल्स’ में इस बार बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। अलग-अलग सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीटों का अंतर बहुत कम है, जिससे राज्य की राजनीति में रोमांच बढ़ गया है। अभी तक सामने आए आंकड़ों की बात करें, तो 4 एग्जिट पोल्स में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है जबकि एक में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मारी है।
5 में से एक एग्जिट पोल मेंTMC आगे
MATRIZE के अनुसार TMC+ को 125-140 सीटें, BJP को 146-161 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। PEOPLE’S PULSE ने TMC को 177-187 सीटें, BJP को 95-100 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें दी हैं। P-MARQ के मुताबिक TMC को 118-138 सीटें, BJP को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल डायरी में TMC को 99-127 सीटें, BJP को 142-171 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दिखाई गई हैं। चाणक्या स्ट्रेटजी ने TMC को 130-140 सीटें, BJP को 150-160 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें दी हैं।

‘Poll of Polls’ में बीजेपी ने मारी बाजी
वहीं सभी सर्वे का औसत निकालते हुए “पोल ऑफ पोल्स” में TMC+ को 134-142 सीटें, BJP को 141-149 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद करीबी है और दोनों प्रमुख दलों के बीच सत्ता की लड़ाई कांटे की टक्कर में बदल चुकी है। किसी भी तरफ थोड़ा सा भी वोट बदलाव पूरे चुनाव का नतीजा बदल सकता है। हालांकि ये सभी आंकड़े एग्जिट पोल पर आधारित हैं और अंतिम परिणाम 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होंगे।
