जैन मिलन के राहुल जैन अध्यक्ष मनोज जैन एडवोकेट बने महामंत्री

जैन मिलन के राहुल जैन अध्यक्ष मनोज जैन एडवोकेट बने महामंत्री
  • सहारनपुर में जैन मिलन नवकार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर। जैन मिलन नवकार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष राहुल जैन, मंत्री मनोज जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अमित जैन चुने गए, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कोर्ट रोड स्थित सभागार में संपन्न हुए चुनाव अधिकारी राकेश जैन कलेक्ट्रेट वालो के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष राहुल जैन, मंत्री मनोज जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अमित जैन चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जैन मिलन धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है, जो सेवा कार्यों में हमेशा संलग्न रहती है। नवनिर्वाचित मंत्री मनोज जैन एडवोकेट द्वारा कहा गया कि जैन मिलन का उद्देश्य धार्मिक एवं सेवा कार्य करने का है। मिलन के संरक्षक राकेश जैन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अमित जैन बिन्नी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कमल जैन द्वारा कहा गया है। कार्यकारिणी से मिलन को बहुत आशाएं हैं। जैन मिलन नवकार एक नई ऊंचाई प्राप्त करेगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभा में आए सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में. राकेश जैन, कमल जैन, अल्पेश जैन सचिन जैन, अंकुर जैन, आदित्य जैन, दीपक जैन, अंकित जैन, आयुष जैन, मधुर जैन, अतुल जैन विपुल जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, रूपक जैन, जतिन जैन, प्रणव जैन, अंकुर जैन महावीर कॉलोनी उपस्थित रहे। संचालन अमित जैन बिन्नी के द्वारा किया गया

Leave a Reply