डीआईजी ने जनसुनवाई के दौरान सुनीं फरियादियों की समस्याएं
- सहारनपुर में अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते डीआईजी अभिषेक सिंह।
सहारनपुर। शासन के आदेशों-निर्देशों के क्रम में बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लेते हुए उसका समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
