पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर नशा तस्कर, 300 ग्राम अवैध चरस बरामद
- सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर नशा तस्कर।
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र. के डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी/ बिक्री की रोकथाम के लिए तीनों जनपदों में आॅपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है।
मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी व उपनिरीक्षक जगपाल सिंह ने चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों नदीम पुत्र इनाम निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी व शाहरूख पुत्र फैमीद हसन निवासी मौहल्ला छिपियान नूरबस्ती थाना कोतवाली को बेहट रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास खाली पड़े प्लाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्जे से 160 ग्राम व आरोपी शाहरूख के कब्जे से कुल 140 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपियों के अवैध कारोबार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
