सहारनपुर जिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

सहारनपुर जिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
  • सहारनपुर में पदकों के साथ प्रसन्ना मुद्रा में गुड शेपर्ड स्कूल की टीम।

सहारनपुर। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित द्वितीय सहारनपुर जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण  के साथ समापन हो गया।

प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल के बलबूते गुड शेपर्ड स्कूल की टीम ने सर्वाधिक पदकों पर कब्जाकर विजेता व एसजेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने उपविजेता बनने का खिताब अपने नाम किया जबकि जेबीए की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों का चयन मेरठ मे 11 से 13 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद की टीम में किया गया।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, वैश्य अग्रवाल महिला समिति की जिलाध्यक्ष  कुसुम अग्रवाल, एसजेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अंशु माला सिंह, वीर सुभाष मैमोरियल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्षित तोमर, कमल गर्ग समेत अन्य अतिथियो ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पॉ

इंट फाइट इवेंट मे यंगर कैडेट्स बॉयज वर्ग के -37 किग्रा. में शोर्या धीमान ने स्वर्ण, हैप्पी ने रजत, अंगद और अलतामश ने कांस्य पदक। ओल्डर कैडेट्स बॉयज वर्ग के -32 किग्रा. में विभोर ने स्वर्ण, आरव दीवान ने रजत। -37 किग्रा. में गगन ने स्वर्ण, लक्की ने रजत, अभि ने कांस्य। -42 किग्रा. में हर्ष ने स्वर्ण, कार्तिक सिंह ने रजत, -47 किग्रा. में आदर्श ने स्वर्ण, आलोक कुमार ने रजत। – 57 किग्रा. में ध्रुव कीरतज ने स्वर्ण, कार्तिक ने रजत। ओल्डर कैडेट्स गर्ल्स वर्ग के -32 किग्रा. में गुनगुन स्वर्ण, सोनाक्षी ने रजत, मिष्ठी ने कांस्य। -37 किग्रा. में सिमरन ने स्वर्ण, राशि ने रजत। -46 किग्रा. में कहकाशा ने स्वर्ण, वैशाली ने रजत। प्लस 65 किग्रा. में खुशबू ने स्वर्ण, आयुषि ने रजत पदक जीता।  किक लाइट इवेंट मे ओल्डर कैडेट्स बॉयज वर्ग के – 37 किग्रा. में गगन ने स्वर्ण, लक्की ने रजत। -47 किग्रा. में यश ने स्वर्ण, आलोक कुमार ने रजत, आदर्श ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply