मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार को 4-लेन हाईवे की सौगात, 4 रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार को 4-लेन हाईवे की सौगात, 4 रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में ₹13,041 करोड़ की पांच बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें बिहार में ₹3,591 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा 4-लेन हाईवे और करीब ₹9,450 करोड़ की चार रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं शामिल हैं।

बिहार में बनेगा 82.5 किमी का 4-लेन हाईवे

कैबिनेट ने NH-22 के मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को 4-लेन में अपग्रेड करने को मंजूरी दी है। करीब 82.578 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग ₹3,590.73 करोड़ खर्च होंगे। सोनबरसा के रास्ते यह कॉरिडोर भारत-नेपाल सीमा को मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

चार रेल परियोजनाओं पर भी मुहर

रेल मंत्रालय की लगभग ₹9,450 करोड़ की चार परियोजनाओं में—

  • खड़गपुर-भद्रक: 173 किमी चौथी लाइन
  • भद्रक-हरिदासपुर: 75 किमी चौथी लाइन
  • गुम्मिडिपुंडी-गुडूर: 90 किमी तीसरी और चौथी लाइन
  • कटक-पारादीप: 72 किमी तीसरी और चौथी लाइन

शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के आठ जिलों में रेल कनेक्टिविटी और माल-यात्री परिवहन क्षमता बढ़ेगी।

Leave a Reply