• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

G-23 में शामिल कांग्रेस नेताओं की क्षेत्रीय दल के गठन से तौबा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसकी उपयोगिता को नकारा

  • December 7, 2021
G-23 में शामिल कांग्रेस नेताओं की क्षेत्रीय दल के गठन से तौबा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसकी उपयोगिता को नकारा
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्षेत्रीय दल के गठन से तौबा कर ली है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस बयान से हाईकमान को काफी राहत मिली है।

नई दिल्ली। कांग्रेस में स्थायी अध्यक्ष की मांग लेकर बने 23 नेताओं के समूह (जी-23) के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय दल के गठन से तौबा कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद के बाद अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी क्षेत्रीय दलों को लोकतंत्र के लिए चुनौती बता दिया है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुड्डा की इस राय से कांग्रेस हाईकमान को काफी राहत मिलेगी। आजाद के बाद हुड्डा के इस बयान को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है, क्योंकि पंजाब में मनीष तिवारी सरीखे कुछ नेताओं के दूसरे दलों में जाने की चर्चा सामने आ रही है।

जी-23 में शामिल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बारे में समय-समय पर यह कयास लगाए जाते रहे हैं कि ये तिवारी कांग्रेस की तरह किसी नए दल का गठन कर सकते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के ताजा बयान कि असहमति और पार्टी चलाने में खामियों को बताने पर आलाकमान विद्रोह के रूप में देख रहा है मगर इसके बावजूद वे नई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। इसके बाद हुड्डा ने भी हरियाणा के भिवानी में भारतीय लोकतंत्र के सामने चुनौतियां विषय पर कहा है कि वर्तमान समय क्षेत्रीय दलों के लिए अच्छा नहीं है। राष्ट्रीय दलों की अपनी अलग महत्ता है। हुड्डा ने भी आजाद के बयान के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र में समय के साथ मतभेद होते हैं मगर ये मतभेद दूर होने की बजाय मनभेद में बदल रहे हैं। मनभेद भी दुश्मनी में तबदील हो रहे हैं। यह बड़ी चिंता है।

हुड्डा के अपने भी नहीं चाहते अपना दल

हरियाणा में कांग्रेस की कमान नहीं मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में पिछले करीब छह साल से यही कयास लगाए जाते रहे हैं कि वे अपना क्षेत्रीय दल बना सकते हैं। राज्य में 31 विधायकों की कांग्रेस पार्टी में हुड्डा के खेमे में 24 विधायक हैं। इतना ही नहीं जमीन पर संगठन के नाम पर भी हुड्डा काफी मजबूत हैं। कांग्रेस हाईकमान भी यह जानता है मगर हुड्डा को 2014 के बाद प्रदेश कांग्रेस की एकतरफा कमान नहीं मिली। पहले हुड्डा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डाक्टर अशोक तंवर और अब दो साल से मौजूदा अध्यक्ष कुमारी सैलजा से पटरी नहीं बैठी।

हुड्डा समय-समय पर इसकी बाबत अपना विरोध भी चंडीगढ़ से दिल्ली तक जताते रहे हैं। इन्हीं विरोध के चलते यह कहा जाता रहा है कि हुड्डा अलग दल बना सकते हैं, मगर हुड्डा के अपनी किचन कैबिनेट के सदस्य कुलदीप शर्मा, करण दलाल, भारत भूषण बतरा, रघुबीर कादयान इसके पक्ष में नहीं हैं। प्रियंका गांधी के नजदीक राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी कभी कांग्रेस लाइन से अलग चलते नहीं दिखाई दिए।

जब आडवाणी के बयान से खड़ा हो गया था राजनीतिक तूफान

क्षेत्रीय दलों के खिलाफ देश के बड़े नेताओं ने समय-समय पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। तीन मार्च 2004 को पलवल में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी ने कहा था कि देशवासियों को देश हित में राष्ट्रीय दलों को ही वोट करना चाहिए। क्षेत्रीय दलों के ताकतवर होने से केंद्र में मजबूत नहीं मजबूर सरकार बनती है। आडवानी के इस बयान से तब राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था। हरियाणा में तब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की सरकार थी और इनेलो तब एनडीए का घटक दल था। इसके बाद इनेलो के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला ने आडवानी के खिलाफ दिए बयान भी काफी चर्चित रहे थे।

 

Post navigation

Prev
Next
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन

‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन

  • October 13, 2026
‘हम एकजुट’, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

‘हम एकजुट’, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

  • October 13, 2026
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

  • October 13, 2026
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

  • October 13, 2026
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

  • October 13, 2026
भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन October 13, 2026
  • मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स October 13, 2026
  • गागलहेड़ी रामलीला में दशरथ मरण और केवट लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम October 13, 2026
  • राम रसायन कथा के दूसरे दिन गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल October 13, 2026
  • सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 12 गाड़ियां और नकदी बरामद October 13, 2026
  • सहारनपुर में छठे दिन भी आशाओं का धरना जारी, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 13, 2026
  • मिशन शक्ति: एक दिन की बीईओ बनीं छात्रा रानी, हिमांशी ने संभाली प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी October 13, 2026
  • नागल में छात्राओं के साथ पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश October 13, 2026
  • मेला गुघाल में दिखा परंपरागत भारतीय खेलों का रोमांच, 750 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा October 13, 2026
  • ‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन October 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021