भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर
- गंगोह में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोद्वित करते मंडल प्रभारी
गंगोह [24CN] : भाजपा देहात मंडल की पंचायत चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो गया है। इसी क्रम में गंगोह देहात मंडल की नारायण सिंह की बिल्डिंग में मंडल प्रभारी रविंद्र मोरा व ब्लॉक संयोजक द्वारा मनोज नूरखेड़ी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। रविंद्र पुंडीर ने मंडल की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया। मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी व ब्लॉक संयोजक मनोज नूरखेड़ी ने प्रत्येक वार्ड के प्रभारियों से अपने वार्डो में चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। क्षेत्रीय मंत्री जसवंत कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश कम्हेडा, अरविंद बालियान, गोविंद बटार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष मांगेराम सैनी व संचालन महामंत्री नवीन शकरपुर ने किया। अरुण चैधरी, राधेश्याम सैनी, चंद्रशेखर राणा, धीरज सिंह ब्रह्मपाल सिंह, सुबोध कुमार, ऋषिपाल, दिनेश कुमार, डाॅ.राजपाल, डॉ अनिल सैनी, सुनील मोहडा, अतुल कुमार आदि रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |