• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, सोमवार से करना है नए साल का आगाज

  • January 2, 2022
दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, सोमवार से करना है नए साल का आगाज
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से दो दिन पहले मेहमान टीम भारत के खिलाड़ी अभ्यास करने उतरे। तीन जनवरी से टीम इंडिया को अपने नए साल का आगाज करना है। इस साल ये पहला इंटरनेशलन मैच होगा जिसमें भारतीय टीम उतरेगी।

नई दिल्ली । बायो-बबल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले तो एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाया और फिर नए साल के पहले दिन शनिवार को ही अभ्यास करने के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरे। 3 जनवरी से शुरू होने वाले जोहानिसबर्ग के वांडर्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी। सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट भारत ने 113 रनों के अंतर से जीता था और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने सेंचुरियन में टेस्ट जीतकर इतिहास रचा, क्योंकि भारत से पहले किसी एशियाई टीम ने इस मैदान पर टेस्ट मैच नहीं जीता है। इस तरह भारत ने एक यादगार 2021 की समाप्ती की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने बुलरिंग में भारतीय टीम के प्रशिक्षण का 32 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस वीडियो का कैप्शन दिया गया, “हम यहां दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए द वांडर्स में हैं। नया दिन, नया साल और नई शुरुआत।”

वीडियो में खिलाड़ियों को स्टेडियम में अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है और सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा गेंदबाजी करते हुए देखे गए। वीडियो के अंत में कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ कुछ देर बातचीत की। 1991 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के वांडर्स में भारत का एक प्रभावशाली रिकार्ड रहा है, क्योंकि वे यहां कभी कोई टेस्ट मैच नहीं हारे हैं।

जोहानिसबर्ग में खेले गए पांच टेस्ट में भारत ने दो बार जीत हासिल की है और तीन बार मुकाबला ड्रा कराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने यहां 48 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 में जीतें, 13 मैचों में हार झेली और 11 मैच ड्रा रहे हैं। ऐसे में मनोबल टीम इंडिया का ऊपर होगा, क्योंकि एक टीम पहला मैच जीत चुकी है और भारत का रिकार्ड भी इस मैदान पर दमदार है। इस स्थान पर जहां द्रविड़ ने 1997 में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। वहीं, भारत ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। दिलचस्प बात यह है कि विदेशों में भारत का जीत का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ था, जब उन्होंने 2018 में तीसरा टेस्ट 63 रनों से जीता था।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पोस्टर में अखिलेश यादव को बना दिया भगवान कृष्ण, खुद सुदामा बन गए सपा नेता September 24, 2026
  • SIR पर सौरभ भारद्वाज ने घेरा, बोले- अब पोल खुल गई है… September 24, 2026
  • सेवा ही हमारा मुख्य कार्य, ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी सेवा भाव से पीछे नहीं हटेंगे: प्रधानमंत्री मोदी September 24, 2026
  • राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप September 24, 2026
  • ‘मुस्लिमों के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे’, जमीयत के महमूद मदनी का ऐलान September 24, 2026
  • ट्रंप ने शी जिनपिंग के ऊपर से उड़वाया B-1 लैंसर बॉम्बर, स्वागत में 100 फीट का रेड कार्पेट, राष्ट्रपति ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े September 24, 2026
  • ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत September 24, 2026
  • दिल्ली में 2 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम? September 24, 2026
  • UP MLC Election 2026: 23 अक्टूबर को वोटिंग, सपा ने वाराणसी में फिर इन्हीं चेहरों पर जताया भरोसा September 24, 2026
  • 2027 चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता के लिए प्रयासरत विपक्ष को जनता की चिंता नहीं September 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021