पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। श्री बीनू आज सर्किट हाउस सभागार में आयोजित जनसुनवाई एवं बैठक में पेंशन, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में योजनाओं के अन्तर्गत 04 आवेदकों के प्राप्त प्रार्थनापत्रों पर कार्यवाही करते हुये योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पंहुचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं जिनका अंतिम पाएदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना उनकी प्राथमिकताओं में है। बैठक में तहसीलदार सदर, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
