• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एमसीडी की कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले- क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा

  • May 16, 2022
एमसीडी की कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले- क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा
  • अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम झुग्गी वालों के लिए मकान बनाने जा रहे हैं हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर लोगों को उजाड़ने नहीं देंगे।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी नाराजगी जता चुकी है।  सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर AAP विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कालाेनियां हैं, जिनमें 50 लाख से अधिक लोेग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को विधायकों के साथ बैठक ली है। उनसे कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों की इस कार्रवाई का डटकर विरोध करें, इस लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों, अगर जेल भी जाना पड़े तो जाएं, मगर भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने दें।

बता दें कि इससे पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके की एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद रद्द कर दी गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ भाजपा की अतिमक्रमण और अवैध निर्माण की कार्रवाई पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और उनसे अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ”विनाश” को रोकने का आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री मनीष  सिसोदिया ने ने भाजपा की ”बुलडोजर राजनीति” की भी आलोचना की और दावा किया कि एमसीडी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 63 लाख घरों को तोड़ने की तैयारी कर रही है। मनीष सिसोदया ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों से वसूली कर रही है।

इन जगहों पर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

शाहीन बाग

अब्दुल फज़ल एन्क्लेव

ओखला

तिलक नगर वेस्ट

मदनपुर खादर ईस्ट

जैतपुर

सरिता विहार

जसोला

कंचन कुंज

मधु विहार

विष्णु गार्डनञ

उत्तम नग

शाहीन बाग

अब्दुल फज़ल एन्क्लेव

 

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026
‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान

‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान

  • September 19, 2026
मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा

मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा

  • September 19, 2026
IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’

  • September 19, 2026
प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत

प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत

  • September 19, 2026
सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग September 19, 2026
  • यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र September 19, 2026
  • ‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान September 19, 2026
  • मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा September 19, 2026
  • IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’ September 19, 2026
  • प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत September 19, 2026
  • ‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात September 19, 2026
  • सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’ September 19, 2026
  • यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट September 19, 2026
  • ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का रास्ता हुआ साफ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021