अलीगढ़ः SBI बैंक की मुख्य शाखा में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

अलीगढ़ः SBI बैंक की मुख्य शाखा में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

अलीगढ़ः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जनपद इसकी जद में आ गए हैं। सरकार की तमाम ऐहतियात के बावजूद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं अलीगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि मामला एसबीआई की मुख्य शाखा थाना सिविल लाइन इलाके का है। जहां दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने पर हड़कंप मच गया। ऐहतियातन  बैंक को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बाद बैंक के अंदर सैनिटाइजेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बैंक बंद होने के बाद वहां से  ग्राहकों को लौटाना शुरू कर दिया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे