अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के चुनाव अगले वर्ष जनवरी से मार्च के दौरान हो सकते हैं. अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि नवंबर 2026 में ही चुनाव कराए जा सकते हैं. सपा चीफ ने कहा है कि इसके लिए सरकार सर्वे करा रही है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘2027 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता तैयार हैं और इससे ज्यादा जनता चुनाव के लिए तैयार है. जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है, विदेश नीति विफल हो रही है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, नौकरी और रोज़गार नहीं है.

कन्नौज सांसद अखिलेश ने कहा कि  ये(सरकार) सर्वे करा रहे हैं. हर विधानसभा में इनके सर्वे के लोग पहुंच गए हैं और सर्वे कर रहे हैं कि अगर नवंबर में चुनाव करा दें तो वो कितनी सीटें जीतेंगे.और जो इनकी रिपोर्ट आएगी उसी पर वो फैसला लेंगे.’

‘ये सरकार ने अफवाह फैलाया है कि…’

उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता से ज्यादा जनता तैयार है. ये सरकार ने अफवाह फैलाया है कि नवंबर में चुनाव करा देंगे.

इसके साथ ही अखिलेश ने इंडिया अलायंस पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जो INDIA गठबंधन रहा है वही INDIA गठबंधन रहेगा. अभी-अभी हराया है बीजेपी को, हारी हुई बीजेपी है, मरता क्या ना करता. ऐसी बहुत सारी ताकतें आएंगी, बहुत सारे ऐसे लोग लगेंगे जो बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहेंगे.

अखिलेश ने कहा कि जिस देश में नौकरी रोजगार के लिए IIT बननी था वहां SIT बन रही है। डबल इंजन की डबल टंकी है, कितना भ्रष्टाचार हो रहा है.

सपा चीफ ने कहा कि हमारे भारत की संस्कृति, उन परंपराओं को लखनऊ ने बचाया हुआ है. शायद देश में इकलौता शहर होगा जो सदियों पुरानी परंपराओं को आज भी जीवित रखे है. भंडारों से हमारे समाज में मेल मिलाप होता है.

Leave a Reply