• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अखिलेश यादव बोले- हार से सबक लेकर करनी होगी 2024 व 2027 के चुनाव की तैयारी, कमजोर रणनीति रही विधानसभा चुनाव में हार का कारण

  • June 5, 2022
अखिलेश यादव बोले- हार से सबक लेकर करनी होगी 2024 व 2027 के चुनाव की तैयारी, कमजोर रणनीति रही विधानसभा चुनाव में हार का कारण
  • सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 और यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी व‍िधानसभा चुनाव 2022 में म‍िली हार से सबक लेकर करेंगे। अख‍िलेश यादव ने माना क‍ि कमजोर रणनीति विधानसभा चुनाव में हमारी हार का कारण बनी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए अभी से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने माना कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमजोर रणनीति हार का कारण रही है। चुनाव में जो कमियां दिखी हैं उनसे सबक लेकर हमें अपनी तैयारी और मजबूत करनी होगी।

संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही बूथ स्तर पर अपने मतदाताओं को चिह्नित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया जाए। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब तीन माह बाद अखिलेश शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में चुनाव हारने वाले पार्टी के प्रत्याशियों व प्रमुख जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में हार के कारणों को तलाश रहे थे। पार्टी की भावी रणनीति पर मंथन किया।

बैठक में सपा द्वारा कराए गए एक सर्वे रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। प्रदेश की करीब 65 से 70 सीटें ऐसी हैं जिनके कई बूथों पर सपा केवल एक या दो मतों के अंतर से भाजपा से पिछड़ी थी। सपा अध्यक्ष ने इन बूथों पर अभी से फोकस करने के लिए कहा है।सपा मुखिया ने पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में सभी प्रत्याशी मजबूती से लड़े। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। कई प्रत्याशी बहुत कम अंतरों से हारे हैं।

प्रशासन का दुरुपयोग करके कई विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम प्रभावित किए गए हैं।चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। उसने चुनाव के दौरान पार्टी की शिकायतों का समुचित संज्ञान नहीं लिया। मतदाता सूची में भी काफी गड़बड़ियां पाई गईं। तमाम मतदाताओं के नाम गायब थे। कई बूथों पर पीठासीन अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही। आरएसएस ने भी अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

समय पर होगा टिकटों का वितरण, आवेदन नहीं जाएंगे मांगे: सपा ने तय किया है कि अब टिकटों के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे। पार्टी अपने प्रत्याशियों को टिकट भी समय पर दे देगी। इससे प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा। बैठक में कुछ जिलाध्यक्षों व प्रत्याशियों ने हार का कारण भितरघात भी बताया है। कुछ लोगों ने अपने यहां की रिपोर्ट भी अखिलेश को सौंपी है।

भाजपा के दुष्प्रचार का राजफाश करें सपा कार्यकर्ता: अखिलेश ने कहा कि राज्य की भोली-भाली जनता को झूठे किस्से-कहानी सुनाकर भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। भाजपा का यह पुराना एजेंडा है। सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा के दुष्प्रचार का हर स्तर पर राजफाश करें। पांच वर्ष और दो महीनों की भाजपा सरकार के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है।भाजपा को समाजवाद, लोकतंत्र तथा पंथनिरपेक्षता में विश्वास नहीं है। भाजपा समाज में नफरत और तनाव फैला कर राज कर रही है। भाजपा की इस राजनीति से सभी को सावधान रहना है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

  • September 22, 2026
अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

  • September 22, 2026
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

  • September 22, 2026
व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

  • September 22, 2026
‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

  • September 21, 2026
‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021