अखिलेश यादव बोले- अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी…BJP का यहीं अंत होगा

अखिलेश यादव बोले- अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी…BJP का यहीं अंत होगा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कथित राम मंदिर दान विवाद को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं. एक बार फिर से सपा चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके बीजेपी पर निशाना साधा है, इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी. यहीं भाजपाई राजनीति का आरंभ हुआ था, यहीं अंत भी होगा. अयोध्या में ‘चढ़ावे-चंदे-दान-शिला चोरी’ की घटना के बाद से यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ा है. लोगों की आस्थाएँ खंडित हुई हैं. इसका सीधा असर अयोध्या के स्थानीय काम-कारोबार और आम आदमी की आमदनी पर पड़ा है. सरकार की गलती का खामियाजा जनता क्यों भुगते.”

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगे लिखा- “अयोध्या और आस-पास के सभी क्षेत्रों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है. इस पावन सनातनी तीर्थ की शुचिता जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की वजह से कलुषित हुई है, वो अपना कारनामा करके सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं. अस्पष्टता के कारण वातावरण और भी शंकापूर्ण व तनावपूर्ण हो गया है. स्थानीय लोग मंदिर जाने से भी घबरा रहे हैं कि कहीं उनको ही जाँच के नाम पर फँसा न दिया जाए. श्रद्धालुओं में एक अज्ञात भय व्याप्त हो गया है. जाँच कहाँ तक पहुँची इसकी डेली ब्रीफिंग होनी चाहिए क्योंकि बीजेपी सरकार में हो रहे ‘चतुर्दिक महा-भ्रष्टाचार’ के कारण जनता का SIT तक पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं है. मथुरा से भी आई धांधली की खबर बेहद गंभीर है, उसकी भी उच्च स्तरीय विश्वसनीय जाँच हो.”

Leave a Reply