‘ये लोग महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देख…’, ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव

‘ये लोग महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देख…’, ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव

New Delhi : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पहला ट्रायल यूपी में किया गया था, लेकिन बंगाल में उससे भी खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं.

सपा चीफ ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया था और पश्चिम बंगाल में भी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम बीजेपी ने किया.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की आंखों में ममता बनर्जी इसलिए खटकती हैं क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं. अखिलेश यादव ने बीजेपी को सामंतवादी सोच वाली पार्टी बताते हुए कहा कि ये लोग महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में भी कोई मुख्यमंत्री बना है, तो वो आधी-अधूरी सीएम हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोगों ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा मतदान किया. एक अन्य तस्वीर दिखाते हुए अखिलेश ने कहा कि ये मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया की तरह काम हुआ है और संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया है.

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बंगाल में तीन लाख से ज्यादा CAPF जवान भेजे थे और वहां एक पैरलल स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया था. अखिलेश यादव ने दावा किया कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से भी लोगों को बंगाल लाया गया. उन्होंने कहा कि जब यूपी में चुनाव होगा तब दूसरे राज्यों से फोर्स लाई जाएगी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हत्या करके राजनीति कौन करता है? बीजेपी पर सवाल बहुत हैं, नोएडा में भी एक व्यक्ति की जान चली गई.

Leave a Reply