यूपी में आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेगी आंधी

यूपी में आगरा-प्रयागराज समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेगी आंधी

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर हल्का होने लगा है. इन दिनों प्रदेश में कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं दिन में धूप देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने आज भी आगरा से गोरखपुर तक 27 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. प्रदेश के बाकी जिले आज ग्रीन जोन में हैं. यहां मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. 10 मई से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में आज कही-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी, इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और आंधी का अलर्ट दिया गया है. आज यहां 30-40 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी हैं. जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

30-40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वहीं गोरखपुर, गोंडा, बहराइच. बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और संत कबीर नगर में आज कहीं-कहीं बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में आज हल्के बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती हैं. हालांकि कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन में अच्छी-खासी धूप निकलेगी.

नोएडा-लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क बना हुआ हैं सुबह से ही आसमान एकदम साफ़ रहेगा और कहीं कोई बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं. हालांकि गुरुवार को हुई बारिश की वजह से यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और रात में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व आसपास के इलाकों में भी आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी.

9-10 मई को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लेकिन, 10 मई के बाद प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता दिखाई दे रहा हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 11 मई से 13 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और तूफ़ान के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

Leave a Reply