महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक को लेकर भड़के अखि‍लेश यादव

महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक को लेकर भड़के अखि‍लेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं हैं, जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। वहां की गई कैबिनेट की बैठक राजनीतिक है। कुंभ के स्थान पर इसे आयोजित करके भाजपा राजनीतिक संदेश देना चाहती है। महाकुंभ में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर महंत राजू दास की विवादित टिप्पणी पर भी उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी संगत होती है, उसके वैसे विचार निकलते हैँ।सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गई है। लखनऊ, गोंडा ही नहीं प्रभु श्रीराम की धरती अयोध्या की ही रजिस्ट्री चेक कर लें तो सबसे ज्यादा खरीदारों में आप भाजपा की लोगो को ही पाएंगे। भाजपा वक्फ की जमीन पर केवल कब्जा करना चाहती है। ये विवाद और झगड़ा खत्म नहीं करना चाहते हैं। नफरत का सहारा लेकर राजनीति करने के रास्ते पर भाजपा चलती है। उसी के लिए वह समय-समय पर कानून लाती है। यादव ने फिर दोहराया कि मिल्कीपुर उपचुनाव हम सब मिलकर जीतकर दिखाएंगे। वहां भी के लोगों ने अपनी पुलिस को आगे कर दिया है

एसओ, सीओ को निर्देश दे दिए गए हैं, डीएम और एसपी लखनऊ के इशारे पर चल रहे हैं। भाजपा इसे बेईमानी से बचाना चाहती है। हमें अयोध्या में पुलिस में पीडीए वर्ग की तैनाती को लेकर डेटा मिला था, उसे ग्राफ में बदलकर मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पर वहां के लोगों ने जवाब दिया, लेकिन उसके बाद जब दूसरा डेटा भी मैंने डाला तो उसके बाद वहां के अधिकारी, पदाधिकारी और सरकार के लोगों को सांप सूंघ गया। अधिकारियों के माध्यम से वोट डलवाने की संस्कृति लोकतंत्र में पैदा की जा रही है, यह परंपरा गलत है।

दूसरी सरकार आएगी तो…

अखि‍लेश ने कहा, ”कल दूसरी सरकार आएगी और इसी रास्ते पर चलेगी तो मुझे लगता है कि इनके (भाजपा) बहुत से नेता वोट भी नहीं डाल पाएंगे।” दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने फिर दोहराया कि वहां हमारा समर्थन आप को है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कांग्रेस का विरोध है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने और इसे देश भर में लागू करने के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टिप्पणी पर सपा मुखिया ने कहा कि इससे बड़ा मुद्दा तो यह है कि अमेरिका ने जन्म से नागरिकता देने का फैसला लिया है। ऐसे में वहां रहने वाले हजारों भारतीयों के सामने संकट खड़ा हो सकता है। सोचिए अगर भारतीयों को वहां से वापस आना पड़ेगा तो यह सरकार क्या करेगी? 

समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए कहा कि वह सभी लोगों के बड़े नेता और सादगी के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को बढ़ाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज वह जीवित होते तो पीडीए के लिए हमारे को आगे बढ़ाते। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, राम सागर यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

विडियों समाचार