• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, CRPF की दो कंपनियां तैनात; गृह मंत्रालय की नजर

  • July 27, 2021
असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, CRPF की दो कंपनियां तैनात; गृह मंत्रालय की नजर
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की दो कंपनियों को तैनात किया है। सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

दिसपुर। असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को हुए झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिसकर्मियों से सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुलाकात की और उनके अच्छे इलाज का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

असम के मंत्री परिमल सुकलाबैद्य के अनुसार मिजोरम की ओर से की गई गोलीबारी में करीब 80 लोग घायल हो गए। सुकलाबैद्य ने कहा, ‘असम पुलिस के 6 जवान मारे गए हैं और लगभग 80 लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। हमारी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। मिजोरम की तरफ से अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग में की गई फायरिंग की तरह ही फायरिंग की गई।

संसद में उठेगा मुद्दा

मॉनसून सत्र के दौरान संसद में आज असम-मिजोरम का मुद्दा उठाया जाएगा। लोकसभा में कांग्रेस के डेप्युटी लीडर गौरव गोगोई ने असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हिंसा का आकलन करने के लिए कछार और अन्य क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक 7 सदस्यीय समिति का गठन किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समिति का नेतृत्व करेंगे।

सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की दो कंपनियों (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) को तैनात किया है। सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि इन 2 अलग-अलग बटालियनों से सीआरपीएफ की दोनों कंपनियां असम और मिजोरम के पुलिस बलों के साथ पहले से मौजूद थीं लेकिन वे तटस्थ थीं। ओझा ने आगे बताया कि सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

मुख्यमंत्रियों के बीच वाकयुद्ध

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा और पड़ोसी असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दोनों ने एक दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने सोमवार को दावा किया कि असम पुलिस के करीब 200 जवानों ने जबरन सीमा को पार किया। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि असम-मिजोरम सीमा पर राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

  • October 13, 2026
जयंत चौधरी का विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल- राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भी सड़कों पर क्यों डटे हैं? अखिलेश पर भी साधा निशाना

जयंत चौधरी का विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल- राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भी सड़कों पर क्यों डटे हैं? अखिलेश पर भी साधा निशाना

  • October 13, 2026
‘वोट चोरी’ के आरोप पर राहुल गांधी समेत विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, मंडी हाउस में वकील भी कर रहे प्रदर्शन

‘वोट चोरी’ के आरोप पर राहुल गांधी समेत विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, मंडी हाउस में वकील भी कर रहे प्रदर्शन

  • October 12, 2026
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?

राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?

  • October 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी 11.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फेंस, सीजेआई ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी 11.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फेंस, सीजेआई ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले

  • October 12, 2026
‘सिंहासन खाली करो…’, इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट

‘सिंहासन खाली करो…’, इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट

  • October 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देवबंद में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 26 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग October 13, 2026
  • देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा October 13, 2026
  • राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके October 13, 2026
  • CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया; पवन खेड़ा बोले- यह पूरी तरह गलत October 13, 2026
  • गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत October 13, 2026
  • दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी October 13, 2026
  • दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम October 13, 2026
  • यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी October 13, 2026
  • जयंत चौधरी का विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल- राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भी सड़कों पर क्यों डटे हैं? अखिलेश पर भी साधा निशाना October 13, 2026
  • मां चंद्रघंटा की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में लाभ और खुशखबरी के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल October 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021