‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

दिल्ली में सोमवार (8 जून) को होने वाली इंडिया गठबंधन की अहम बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नही हैं.

रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की सदस्य नहीं है, इसलिए अगर हम उनकी बैठक पर टिप्पणी करते हैं तो यह अच्छा नहीं है. वे आपको बताएंगे कि वे भविष्य के लिए किस तरह की रणनीति बनाने जा रहे हैं.”

कांग्रेस खुद को मजबूत करने के लिए करती है अलायंस- आप

उनके अलावा आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड ने कहा कि कांग्रेस जो भी गठबंधन करती है उसका मतलब खुद को मजबूत करना होता है, उनका मकसद देश को मजबूत करना नहीं है. कल भी हमने देखा कांग्रेस देश के युवाओं के खिलाफ खड़ी रही, जो पार्टी देश के युवाओं के खिलाफ खड़ी हो उसके साथ हम कैसे खड़े हो सकते हैं.

तमिलनाडु में अलायंस की पीठ में छुरो भोंका- आप

उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में हमने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कैसे चुनाव नतीजों के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने अपने अलायंस पार्टनर की पीठ में छुरा भोंका. हमने देखा कि कैसे हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस का बीजेपी के साथ डायरेक्ट फाइट में क्या हश्र हुआ है. देश में कहीं भी कांग्रेस बीजेपी के साथ डायरेक्ट फाइट में हराने में सक्षम नहीं है.”

‘कांग्रेस से आप नहीं करेगी गठबंधन’

प्रियंका कक्कड़ ने ये भी कहा, “हम लोकसभा चुनाव के बाद से कह रहे हैं कि अब हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. हमने देखा कि किस तरह दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए चुनाव लड़ा और ये बात उनके दिल्ली अध्यक्ष खुलकर स्वीकार की. अब कांग्रेस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता.”

Leave a Reply