पूर्व MLC हाजी इकबाल की आरजी पैलेस स्थित संपत्ति कुर्क

पूर्व MLC हाजी इकबाल की आरजी पैलेस स्थित संपत्ति कुर्क
सहारनपुर में कोर्ट रोड स्थित हाजी इकबाल की आरजी पैलेस संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड लगाती पुलिस।
  • पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, तहसीलदार की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया

सहारनपुर। पूर्व एमएलसी एवं खनन कारोबारी हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्तियों के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के तहत गुरुवार को कोर्ट रोड स्थित आरजी पैलेस की संपत्ति कुर्क की गई। यह संपत्ति एसबीआई बैंक के निकट स्थित है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। तहसीलदार की निगरानी में संपत्ति से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। पुलिस टीम ने संपत्ति पर कुर्की संबंधी बोर्ड भी लगाया। अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई।

कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और पुलिस की टीम को कार्रवाई करते देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोग काफी देर तक मौके पर चल रही कार्रवाई को देखते रहे।

बताया गया कि हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्तियों के संबंध में प्रशासन की ओर से पूर्व में भी कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कोर्ट रोड स्थित आरजी पैलेस की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply