दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर

दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए, अपना गोवा का कार्यक्रम रद्द कर दिया है. उन्हें आज गोवा के चिम्बेल में बीजेपी के नए बने राज्य कार्यलय भवन का उद्घाटन करना था. इस हादसे में अबतक एक शख्स की मौत हो चुकी है. वहीं 3 अन्य घायल हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘दिल्ली के एक सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने से दुख हुआ है. मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल से बात की है. साथ ही जमीनी हालात का जायजा लिया है. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर तेजी से रेस्क्यू कर रहे हैं. घायलों को जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है. मैं सभी घायलों के जल्द होने की प्रार्थना करता हूं.

 

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज के नोडल ऑफिसर बलराज सिंह ने कहा कि अबतक पांच लोगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेजा है. हम सभी उनकी हालत के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं. अस्पताल ही इस बारे में किसी तरह की जानकारी साझा कर पाएगा. कहा जा रहा हैकि बिल्डिंग में 25 से 30 लोग हताहत हो सकते हैं. मौके पर 17 से ज्यादा एंबुलेंस तैनात की गई हैं.

कांग्रेस सांसद हुड्डा बोले- हम जवाब जरूर मांगेंगे

वहीं, दिल्ली हादसे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यह राजनीति करने या एक दूसरे पर आरोप लगाने का समय नहीं है. यह रेस्क्यू का समय है. हम सभी बचाव अभियान में लगे हैं. हमारी टीमें भी काम कर रही हैं. इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता. अब तक तीन बच्चों को बचाया जा चुका है. अंदाजा है कि अभी भी 25 से 26 बच्चे अंदर फंसे हुए हैं.

उन्होंने कहा, अधिकारियों ने हमें अभी तक सही संख्या नहीं बताई है. पहले भी फायर सेफ्टी, बिल्डिंग सेफ्टी, बिल्डिंग के नक्शे, एमसीडी, एनडीएमसी और अन्य अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं. सत्ता में जो भी सरकार होगी, उसे जवाब देना होगा. मैं यहां एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और एक इंसान के तौर पर आया हूं. लेकिन हम जवाब जरूर मांगेंगे.

बिल्डिंग मामले पर एफाईआर दर्ज

सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक आनंद बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं, बिल्डिंग गिरने के हादसे के बाद दो मरीजों की हालात गंभीर है. घायलों में से एक व्यक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल था. उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.