प्रदीप वर्मा बने नकुड बार संघ के अध्यक्ष
नकुड 19 अगस्त इंद्रेश। तहसील बार संघ में प्रदीप वर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सोंप दिया।
निवर्तमान अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपना छः माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रदीप वर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सेांप दिया। फरवरी माह मे हुए बार संघ के चुनाव मे संजय शर्मा व प्रदीप वर्मा को बराबर बराबर मत मिले थे। जिसके बाद सर्वसम्मति से दोनों को छः छः माह अघ्यक्ष के रूप मे का कार्य करने का समय देने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद पहले छः माह के लिये संजय शर्मा व बाद के छः माह के लिये प्रदीप वर्मा को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।
संजय शर्मा का छः माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने अगले छः माह के लिये प्रदीप वर्मा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सोंप दिया।
