सरूरपुर ताग मे चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटने के विरोन ग्रामीणो ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

सरूरपुर ताग मे चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटने के विरोन ग्रामीणो ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
एसडीएम कार्यालय पर धरनारत किसान

नकुड 19 अगस्त इंद्रेेश। चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटने के विरोध मे ुग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। ग्रामीणो ने चकमार्ग से तुरंत अवैध कब्जा हटवाने की मांग भी की।

बुद्धवार को सुबह अखंड भारत युवा कल्याण संगठन के अध्यक्ष आशीष त्यागी के नेर्तत्व में दर्जनों ग्रामीण ग्राम सरूरपुर तगा मे चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटाने के विरोध मे एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गये। ग्रामीणो ने कहा  िकवे एसडीएम केा अपनी व्यथा सुनाने आये थे। पंरतु साढे ग्यारह बजे तक एसडीएम नंही आयी तो वे धरना देकर बैठ गये। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या वर्षो से बनी हुई है। तहसील प्रशासन ने कब्जा हटवाने के लिये टीम का गठन किया। पंरतु आर्श्चय रूप से टीम मौके से बिना कोई कार्रवाई किये ही वापस लौट आयी।

ग्रामीणो ने कहा कि चकमार्ग से कब्जा नं हटने से वे अपने खेतो को जोत तक नंही पा रहे है। ग्रामीणों के धरने के बाद एसडीएम निधि भारद्वाज व नायब तहसीलदार विजय कुमार ने मौके पर उनकी समस्या सुनी। कहा कि दुसरे पक्ष से बात कर समस्या का समाधान कराया जायेगा। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणो ने धरना समाप्त कर दिया।

Leave a Reply