हरियाणा में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस, 241 पहुंचा आंकड़ा, 50% से ज्यादा ठीक होकर घर पहुंचे

हरियाणा में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस, 241 पहुंचा आंकड़ा, 50% से ज्यादा ठीक होकर घर पहुंचे

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में मंगलवार को काेराेना वायरस के 4 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 241 पहुंच गया है। इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब अस्पतालों में 106 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। अभी भी नूंह जिले में ही सबसे ज्यादा 31 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि मरीजों का आंकड़ा इसी जिले में टॉप पर था। वहीं राहत की बात यह है कि आज 6 मरीज ठीक हाेकर वापस घर लाैटे।

PunjabKesari, haryana

इन सात जिलों में अब एक भी कोरोना मरीज नहीं
हरियाणा के चरखीदादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं बचा है। सब ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे पहले चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में 1-1, जींद में 2, यमुनानगर में 3, सिरसा में 4 और करनाल में 6 मरीज थे। हालांकि करनाल के एक मरीज की मौत हो चुकी है।

133 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
हरियाणा में अब कुल 133 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम में 26 मरीज, नूंह में 26, पलवल में 25, फरीदाबाद में 22, अम्बाला में 7, करनाल में 5, सिरसा और पानीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, सोनीपत, पंचकूला और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 142 बनता है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे