10 रुपये के विवाद में गंगोह के युवक की करनाल में हत्या, बेटियों के सामने ईंटों से कुचलने का आरोप

10 रुपये के विवाद में गंगोह के युवक की करनाल में हत्या, बेटियों के सामने ईंटों से कुचलने का आरोप

गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता संजय सैनी की करनाल में कथित रूप से 10 रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक घटना 26 मई की रात सेक्टर-32 थाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा चौक के पास हुई, जहां संजय दुकान चलाते थे।

बताया गया कि 210 रुपये की सब्जी लेने वाले दो लोगों ने 200 रुपये दिए। बाकी 10 रुपये मांगने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि आरोपियों ने संजय की बेटियों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर संजय को घसीटकर ईंटों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पत्नी अन्नू सैनी और चार बेटियां शिवानी, सलोनी, अनुराधा व अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजन न्याय और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply