विद्यारंभ संस्कार के साथ नन्हे बच्चों ने रखा शिक्षा की दुनिया में पहला कदम

विद्यारंभ संस्कार के साथ नन्हे बच्चों ने रखा शिक्षा की दुनिया में पहला कदम
गंगोह के श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विद्यारंभ संस्कार समारोह के दौरान हवन एवं पोथी पूजन में शामिल नन्हे बच्चे, विद्यालय समिति के पदाधिकारी और अभिभावक।

श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर में हवन एवं पोथी पूजन का आयोजन, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों को दिया शुभाशीष

गंगोह। श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नर्सरी कक्षा के नन्हे भैया-बहनों के लिए विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कारों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक जीवन का शुभारंभ कराया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में आचार्य धर्मवीर ने विधि-विधान से हवन एवं पोथी पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और ज्ञान प्राप्ति की कामना की गई।

विद्यालय समिति के राकेश तायल, मेघ गोपाल, उप प्रबंधक रमेश चंद गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, सुधीर अग्रवाल, अमित सिंघल, अजय मित्तल, आशीष, सचिन बंसल, राकेश गर्ग एवं प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यारंभ संस्कार बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों के जीवन में संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर अभिभावक जितेंद्र, नंदकिशोर, काजल, संदीप, अंकित, मनीष, नेहा, सचिन, सन्नी, हैप्पी, क्षमा, अभिषेक, अभिजीत, मोहित, प्रिया, राहुल, लक्ष्मी और अमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply