कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
विस चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: अजीत राणा
सरसावा। कस्बे के अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राणा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अजीत राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतकर तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। शुक्रवार करीब करीब 1ः20 पर अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर लगातार बैठकें चल रही हैं और इस बार सहारनपुर जिले की सभी 7 विधानसभा सीटं जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं व जनता का मनोबल बढा है। इस जीत से उत्तर प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं व जनता का मनोबल बढ़ा है। इसलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी 350 सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जाएं। इस मौके पर अंशुमन चौधरी, अभय राणा, संजय शर्मा मंधोर वाले, सभासद सचिन चौधरी, सभासद कुलदीप चौधरी, नवीन चौधरी, नेहा राणा, चौधरी महावीर गुप्ता, सभासद दीपक गुप्ता, प्रमोद चेयरमैन, सभासद श्यामलाल धीमान, सभासद शिक्षा सिसौदिया, मोहन गोयल, दिनेश कल्याण, पवन काम्बोज, सुनील राणा, प्रवीण आर्य, अश्विनी काम्बोज आदि सहित संख्या संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
