राहुल गांधी ने PM मोदी को कहा ‘गद्दार’ तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, ‘इतना ज्यादा…’

राहुल गांधी ने PM मोदी को कहा ‘गद्दार’ तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, ‘इतना ज्यादा…’

रायबरेली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया. इस पर पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे यहां 2014 के बाद हर इंसान को बीजेपी ‘गद्दार’ और ‘देशद्रोही’ बुलाती है. तब तो आप लोग शोर नहीं मचाते हो? यहां गालियां दी जाती हैं, मुसलमानों को धमकाया जाता है. उनके घरों को बुलडोजर से गिराया जाता है.

‘राहुल गांधी ने कोई बात कह दी तो इतना ज्यादा हंगामा क्यों?’

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, “अब राहुल गांधी ने कोई बात कह दी तो इतना ज्यादा हंगामा क्यों? ये तो जबान बनी है बीजेपी की, हर सेक्युलर इंसान को गद्दार कहना, पाकिस्तान जाओ, अब तो कहते हैं कि ईरान जाओ. मुझे लगता है कि जो बीज इस मुल्क के बीजेपी ने बोया है, वही बीज अब फल दे रहा है और उनको काटने लगा है.”

राहुल गांधी के बयान पर विवाद, बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर विवाद छिड़ गया है. बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले राहुल गांधी ने 140 करोड़ देशवासियों को ‘गद्दार’ कहा.

राहुल गांधी ‘नालायक’ नेता हैं- मनजिंदर सिरसा

बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “राहुल गांधी एक नौसिखिया , एक नालायक, एक ऐसा नेता है जिसके पास कोई काबिलियत नहीं है. क्या काबिलियत है, गांधी का नाम चुराया और बपौती समझते हैं कि सरकार हमारी ही होनी चाहिए. हम ही कुर्सी पर बैठे होने चाहिए. ये पीड़ा उनको बर्दाश्त नहीं होती कि दुनिया भर के अंदर जब देश के प्रधानमंत्री जाते हैं तो उनको लगता है कि यहां तो मुझे जाना चाहिए था.”

Leave a Reply